अलीराजपुर: युसीमास राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आलीराजपुर के बच्चों ने दिखाई चमक, 100% सफलता और 3 द्वितीय स्थान
5-6 सितंबर 2026 को मुंबई में हुई युसीमास की 25वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आलीराजपुर के 10 प्रतिभागियों ने भारी संख्या में गणितीय सवाल हल कर 100% सफलता हासिल की। तीन बच्चों ने द्वितीय स्थान, एक ने तृतीय और एक ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। युसीमास आलीराजपुर सेंटर की ये उपलब्धियां बच्चों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग का प्रमाण हैं।