प्रतापगढ़: काधरपुर गांव में जमीनी विवाद के दौरान मारपीट में 3 लोग घायल, एक की हालत गंभीर
कोतवाली क्षेत्र गांव के गजरिया के रहने वाले अनिल कुमार ने बताया कि उसकी जमीन काधरपुर गांव में स्थित है। जिसका विवाद काफी समय से चल रहा है। इसी बात को लेकर शनिवार की सुबह 9:00 बजे के आस-पास विपक्षी जब वह अपनी जमीन देखने गया था लाठी डंडा से मारने पीटने लगे। मार-पीट के दौरान संदीप पांडे, अनिल कुमार पांडे, कृष्ण दत्त पांडे घायल हुए हैं। संदीप की हालत गंभीर है।