लोहारू: लोहारू रेलवे स्टेशन के सुधारीकरण पर प्रथम चरण में खर्च होंगे 16.15 करोड़ रूपये: कृषि मंत्री जेपी दलाल
Loharu, Bhiwani | Feb 26, 2024 कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में रेल व सड़क परिवहन सेवा का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। इसके लिए जहां एक तरफ नए-नए नेशनल हाईवे का निर्माण करवाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर रेलवे लाइन का दोहरीकरण किया जा रहा है। इसी प्रकार से रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है।