लोहारू: कृषि मंत्री जेपी दलाल ने लोहारू में स्ट्रेंथ लिफ्टिंग खेल समिति को 3 लाख रुपए देने की घोषणा की
Loharu, Bhiwani | Feb 25, 2024 कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि खेलों से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, अपितु युवा बुराइयों से दूर रहता है, राष्ट्रीयता की भावना के साथ-साथ आपसी भाईचारा व सामाजिक सौहार्द भी मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि लगन से जो कार्य करता है उसके सपने साकार होते है। भारत के युवाओं के लिए विश्व में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं।