लोहारू: ग्राम पंचायत सिंघानी का सराहनीय फैसला, गांव की सीमा में डीजे पर पाबंदी सहित अनेक कुरीतियों पर भी लगाया प्रतिबंध
Loharu, Bhiwani | Feb 26, 2024 ग्राम पंचायत सिंघानी में गांव के मेन चौक में सरपंच संजीत कुमार की मौजूदगी में गांव के मौजिज लोगों ने अनेक सामाजिक कुरीतियों पर प्रतिबंध लगाने का सराहनीय कार्य किया है।गांव के प्रबुद्ध लोगों ने सर्वसम्मति से गांव की सीमा में डीजे पर प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ अनेक सामाजिक कुरीतियों पर भी प्रतिबंध लगाया है।लोगोंने ग्राम पंचायत सिंघानी के फैसले की सराहना की है।