धनौरा: गजरौला के मोहल्ला जलाल नगर में बिजली आपूर्ति न मिलने से मोहल्लेवासी परेशान, किया प्रदर्शन #Jansamasya
गजरौला के मोहल्ला जलाल नगर के लोग इन दिनों बिजली न आने से काफी परेशान है। गुरुवार को लगभग 1:00 बजे मोहल्लेवासी इकट्ठा हुए और उन्होंने बिजली आपूर्ति चालू करने की मांग की है। मोहल्ले के ही रहने वाले लोगों का कहना है कि सात साल से यहां पर परिवार के साथ रहते हैं। लेकिन अभी तक बिजली विभाग ने बिजली आपूर्ति या नहीं दी है। जिसकी वजह से भीषण गर्मी में काफी दिक्कत है।