धनौरा: तिगरी गंगा धाम में झटका लगने से ट्रैक्टर से गिरा शख्स, पहिया चढ़ने से हुई मौत
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में चंद्ररो की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। परिवार के लोग अंतिम संस्कार करने के लिए बुधवार को लगभग 4:00 बजे तिगरी गंगा धाम में आए थे, इस दौरान उनके रिश्तेदार कमल पुत्र रोशन सिंह भी साथ में था। ट्रैक्टर ट्राली जैसे ही तिगरी गंगा धाम में पहुंची तो झटका लगने से कमल ट्रैक्टर ट्राली से नीचे गिर गया।