खूंटपानी: चाईबासा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर खूंटपानी के समीप शराब लदा छोटा ट्रक पलटा, बोतलें लूटने की होड़ मची
पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात खूंटपानी के समीप शराब से लदा एक मैक्स पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद वाहन में लदी शराब की पेटियां और बोतलें सड़क पर बिखर गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पिकअप के पलटते ही आसपास के स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। सड़क पर बिखरी शराब की बोतलों और प