जोधपुर: शताब्दी सर्किल क्षेत्र में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की कार्रवाई,इनामी तस्कर महिपाल को किया गिरफ्तार
जोधपुर में एंटी गैंगस्टर ट्रांसपोर्ट ने आज मंगलवार को कार्रवाई करते हुए दो जिलों के इनामी बदमाश महिपाल कावा को शताब्दी सर्किल क्षेत्र से गिरफ्तार किया। महिपाल के खिलाफ प्रतापगढ़ व जोधपुर ग्रामीण में NDPS के दो मामले दर्ज है दोनों मामलों में वह वर्ष 2021 से फरार चल रहा था।सूचना की पुष्टि होने के बाद एजीटीएफ द्वारा थाना कपड़ा जोधपुर ग्रामीण को सूचना दी गई।