जोधपुर: एयरपोर्ट रोड पर नगर निगम के कर्मचारियों व बिजली घर के कर्मचारियों के बीच हुआ झगड़ा
जोधपुर के एयरपोर्ट रोड पर आज मंगलवार को नगर निगम के कर्मचारियों व बिजली घर के कर्मचारियों के बीच झगड़ा हो गया। यहां बिजली घर के कर्मचारी पोल शिफ्टिंग के लिए आए थे। बिजली घर के कर्मचारियों द्वारा खोदे जा रहे खड्डे को निगम के कर्मचारियों ने रोका जिसके बाद बिजली घर के खड्डे खोदने वाले औजारों को लेकर जाने लगे जिसे रोकने पर झगड़ा हो गया, सूचना के बाद पुलिस पहुंची।