जोधपुर: रातानाडा स्थित लड्डा कॉलोनी में बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे बुजुर्ग की हुई मौत
रातानाडा थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे बुजुर्ग की मौत हो गई हादसे में बाइक चालक भी घायल हो गया उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।इस संबंध में मृतक के भाई की तरफ से थाने में केस दर्ज करवाया गया और बताया कि हाई कोर्ट कॉलोनी रोड निवासी गोविंद सिंह पैदल लड्डा कॉलोनी क्षेत्र से जा रहे थे तब एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी जिसमें उनकी मौत हो गई।