जोधपुर: महामंदिर थाना क्षेत्र के न्यू रूप नगर में अधिवक्ता के मकान में हुई चोरी, पुलिस चोरों की तलाश में जुटी
महामंदिर थाना क्षेत्र में न्यू रूप नगर में अधिवक्ता के मकान में चोरी का मामला सामने आया है पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।पुलिस ने बताया कि वकील के मकान में चोरी का केस दर्ज किया है।महामंदिर थाना क्षेत्र में न्यू रूपनगर BJS क्षेत्र में रहने वाले एक वकील किसी काम से परिवार सहित जोधपुर से बाहर गए थे पीछे उनके मकान में अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली।