जोधपुर: एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में एसिड के सेवन से अधेड़ की हुई मौत, पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजनों को किया सुपुर्द
जोधपुर के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रहने वाले एक अधेड़ सादुलराम ने भूलवश एसिड का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन बाद में मौत हो गई।इस संबंध में मृतक के पुत्र की तरफ से मर्ग दर्ज करवाया गया है पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया।