जोधपुर: JNVU के कुलपति कार्यालय के बाहर NSUI ने छात्र हितों की विभिन्न मांगों को लेकर किया सद्बुद्धि यज्ञ
जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय के बाहर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने आज मंगलवार को छात्र हितों की विभिन्न मांगों को लेकर जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही कुलपति को सद्बुद्धि देने के लिए यज्ञ भी किया। बाद में अपनी मांगों का एक ज्ञापन सौंपा गया।