कानपुर: कैनाल रोड पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,पुलिस जांच में जुटी
हरबंस मोहाल थाना क्षेत्र अंतर्गत कैनाल रोड पर अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला।थाना प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी दी कि मृतक व्यक्ति की उम्र करीब 50 वर्ष है।रैन बसेरा के बाहर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है।मृतक के विषय में जानकारी करने का प्रयास किया गया लेकिन जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। मौके पर पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है।