कानपुर: जूही लाल कालोनी में दबंगों ने घर की खिड़की तोड़ महिला पर किया हमला,पलायन को मजबूर परिवार,मुकदमा दर्ज़
कानपुर के डीसीपी साउथ जोन अंतर्गत जूही लाल कॉलोनी में दबंगों ने एक बजरंग दल के कार्यकर्ता के घर की खिड़की तोड़ पथराव किया और महिला पर हमला कर दिया,उनसे अभद्रता तक की। इस मामले के बाद से अब परिवार पलायन करने को मजबूर है। मामले में पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।