कानपुर: रावतपुर में क्रिकेट खेलने से मना करने पर शिक्षक के घर पर हमला करने वाले 8 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रावतपुर थाना क्षेत्र में शिक्षक अनुज कुमार सिंह ने घर के बाहर क्रिकेट खेलने से कुछ युवकों को मना कर दिया।जिसके बाद युवकों ने आक्रोश में आकर शिक्षक के घर पर हमला कर दिया।पुलिस ने हमला करने वाले आठ युवकों को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने बताया कि सभी के विरुद्ध शांति भंग की धारा में कार्रवाई करते हुए अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।