कानपुर: साकेत नगर में Deputy CM के कार्यक्रम के दौरान भिड़े भाजपा कार्यकर्ता,VIDEO VIRAL
कानपुर के साकेत नगर में एक निजी होटल में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का कार्यकर्ताओं संग कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान ही अपनी सभ्यता के लिए जानी जाने वाली भाजपा पार्टी के ही कार्यकर्ता सभ्यता की मीनार फांदते हुए आपस में ही लड़ बैठे। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।