सागर नगर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साफ किया, सागर जिला अस्पताल और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज का विलय नहीं होगा
सागर के गढ़ाकोटा में रहस मेले में शामिल होने के मुख्यमंत्री शाम 5:00 बजे मकरोनिया मैं भाजपा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। मीडिया ने उनसे सागर जिला अस्पता और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के विलय को लेकर हो रहे विरोध को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि जो सागर के लोग चाहते हैं वैसा ही होगा, जिला अस्पताल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज का मर्जर नहीं किया जाएगा।