सागर नगर: जिला अस्पताल से बच्चा चोरी के मामले में सागर न्यायालय ने दोषी महिला को सुनाई 5 साल के कारावास व अर्थदंड की सजा
जिला अस्पताल से बच्चा चोरी करने वाली आरोपी महिला संगीता विश्वकर्मा को सागर न्यायालय के अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार की अदालत ने शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए 5 साल के साथ सश्रम कारावास और ₹1000 के अर्थ दंड से दंडित किया है। मामले की पैरवी जिला लोक अभियोजक दीपक कुमार ने की। घटना 2 जून 2024 की जिला अस्पताल की है जहां महिला ने बच्चा चोरी किया था।