सागर नगर: मुख्यमंत्री ने नरयावली विधायक के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया, राजाखेड़ी में पहुंचकर दी संवेदनाएं
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शुक्रवार को सागर दौरे पर रहे। शुक्रवार शाम 5:00 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नरयावली विधायक प्रदीप लारिया के रजाखेड़ी स्थित निवास पहुंचे जहां उन्होंने उनके पिता कुदऊ लारिया के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर शोकाकुल परिवार को ढाढस बंधाया। उन्होंने स्वर्गीय कुंदऊ लारिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।