सागर नगर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सागर के गढ़ाकोटा पहुंचे, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने हेलीपैड पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कुमार दोपहर 1:30 बजे गढ़ाकोटा के हेलीपैड पर पहुंचे। पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी स्वागत किया। मुख्य्मंत्री हेलीपैड से कार द्वारा रहस लोक उत्सव और बुंदेलखंड स्तरीय किसान सम्मेलन में शामिल होने रवाना हो गए।