सागर नगर: कांग्रेस ने अनुसूचित जाति वर्ग को सदैव गुमराह किया है : BJP अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य शुक्रवार को सागर पहुंचे। दोपहर 2 बजे सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कांग्रेस और कांग्रेस की नीतियों को दलित विरोधी बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने अनुसूचित वर्ग को सदैव ठगा है, उनके स्वाभिमान को नुकसान पहुंचाया है।