मंडला: आम आदमी पार्टी ने चौपाटी के लेबर चौक में मनाया मजदूर दिवस, देश निर्माण में भूमिका के लिए दिया धन्यवाद
Mandla, Mandla | May 1, 2026 मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में आम आदमी पार्टी मंडला के द्वारा चौपाटी के सामने स्थित स्थानीय लेबर चौक में मजदूर भाइयों को नाश्ते के रूप में पोहा एवं चाय का वितरण कर उन्हें मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान की सराहना करते हुए आभार जताया। शुक्रवार को दोपहर 1 बजे जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने कहा कि अगर मजदूर बैठ जाएं तो परेशानी होगी।