सीधी में दैनिक भास्कर के नए कार्यालय का हुआ शुभारंभ
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष जान सिंह चौहान रहे मुख्य अतिथि, गणमान्य नागरिकों और क्षेत्रवासियों की रही मौजूदगी
सीधी। जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत करते हुए दैनिक भास्कर के नवीन कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष जान सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता ने सहभागिता की। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने दैनिक भास्कर के नए कार्यालय के शुभारंभ पर शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में निष्पक्ष एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने मीडिया की भूमिका पर भी अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और जनता की आवाज को मजबूती देने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
नवीन कार्यालय के शुभारंभ को लेकर स्थानीय स्तर पर भी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने दैनिक भास्कर परिवार को नई शुरुआत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।