रास्ते में काल बनकर टूटी पुलिया, बाइक सवार युवक संभल भी न सका; सतना में बड़ा हादसा!
Description
सतना जिले के मझगंवा थाना क्षेत्र से रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है। भरगंवा-दलेला मार्ग पर भारी बारिश के बीच जर्जर पुलिया अचानक बीच से टूट गई। बाइक से घर लौट रहे 30 वर्षीय कृष्ण मोहन यादव को आगे टूटी सड़क का अंदाजा नहीं था और वे संभलने से पहले ही बाइक समेत गहरे गड्ढे में समा गए। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जर्जर पुलियों की मरम्मत न होना कब तक बेगुनाहों की जान लेता रहेगा? ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। ॐ शांति! 🙏
Hashtags
#SidhiMedia24 #SatnaNews #MadhyaPradeshNews #RoadAccident