मंझनपुर: थाना समाधान दिवस के अवसर पर पश्चिम शरीरा में सीओ की अध्यक्षता में जनसुनवाई का हुआ आयोजन, 4 मामलों का हुआ निस्तारण
कौशाम्बी जिले में सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना पश्चिम शरीरा में सीओ अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई की गई। इस जनसुनवाई में 14 शिकायती पत्र सीओ को प्राप्त हुए उन्होंने मौके से चार का निस्तारण कर दिया है। बची शिकायतों को सम्बंधित को निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया गया है।