मंझनपुर: कलापत का पूरा निवासी व्यक्ति ने डीएम के सामने रोकर लगाई गुहार, कहा- DM साहब बुलडोजर को रिहा करा दीजिए
चरवा थाना क्षेत्र के एक बुलडोजर (JCB) संचालक ने सर्किल अफसर व खान अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगा कर डीएम से शिकायत की है। पीड़ित युवक ने डीएम मधुसूदन हुलगी के सामने रोकर बुलडोजर की एक लाख रुपये की महीने की किश्त न जमा कर पाने की बात कह कर इंसाफ मांगा। डीएम ने पीड़ित की फरियाद सुनकर खान अधिकारी से पीड़ित की संबन्धित फाइल तलब की है।