मंझनपुर: थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी द्वारा थाना करारी में की गई जनसुनवाई
थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा जिलाधिकारी कौशाम्बी के साथ थाना करारी में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त हुए शिकायती प्रार्थना पत्रों में से कुछ का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, शेष प्रकरणों में सम्बन्धित को त्वरित गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान एसडीएम मंझनपुर, व सीओ मंझनपुर उपस्थित रहे।