मंझनपुर: बैर आमद करारी में मामूली विवाद को लेकर खेत गए किसान को दबंगों ने पीटा, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
कौशाम्बी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र के बैर आमद करारी में दबंगों ने एक युवक को जमकर पीट दिया है। बताया जा रहा है कि किसान खेत गया हुआ था। जहां पर मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने पीट दिया है। मौके से रहे लोगों ने युवक को एम्बुलेंस की मदद से मंझनपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है।