मंझनपुर: भटपुरवा के पास बेहोशी की हालत में मिला युवक, निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने किया मृत घोषित परिजनों में मचा कोहराम
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के तन्नापर निवासी राजेन्द्र कुमार पुत्र स्वर्गीय रोशन लाल शनिवार को किसी काम से प्रयागराज जा रहा था। बताया जा रहा है कि वह कोखराज थाना क्षेत्र के भटपुरवा के पास बेहोशी की हालत में मिला है। उसे मंझनपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। इससे परिजनों में कोहराम मच गया है।