मंझनपुर: हिसामपुर गांव में नाबालिग बच्चों से कराया गया मनरेगा में मजदूरी, तस्वीरें वायरल, ब्लाक प्रमुख ने कहा की जाएगी कार्रवाई
मंझनपुर विकास खंड क्षेत्र के हिसामपुर गांव में नाबालिग बच्चों से मनरेगा में मजदूरी कराई गई है। शनिवार को इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई तो हड़कंप मच गया। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि लगभग आधा दर्जन नाबालिग बच्चे काम करते हुए दिख रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख सरला राय ने मामले में कहा कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।