सेन्हा: सेन्हा थाना पुलिस की कार्रवाई: 28 मवेशी बरामद, तस्कर फरार, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज
सेन्हा थाना क्षेत्र में पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए रविवार सुबह लगभग 8 बजे छापेमारी कर 28 मवेशियों को बरामद किया। इस मामले में अज्ञात तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेन्हा थाना क्षेत्र के एकागुड़ी पथ पर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अभियान चलाया।