शिवपुरी नगर: जनगणना कार्य में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, 12 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
शिवपुरी कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अर्पित वर्मा ने जनगणना 2027 के कार्यों में लापरवाही बरतने और शासकीय आदेशों की अनदेखी करने वाले 12 प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। तहसीलदार और नगर पालिका अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर इन कर्मचारियों को 'कारण बताओ' नोटिस जारी किया गया है।