बिलग्राम: ब्रजभूषण शरण से रिश्तों पर बोले अखिलेश यादव, भाजपा में PDA के कई लोग बदलाव चाहते हैं
Bilgram, Hardoi | Apr 30, 2026 मल्लावां थाना क्षेत्र के रसूलपुर गढ़ी में शिल्पी हत्याकांड पर परिजनों से मिलने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गोंडा से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के साथ रिश्तों को लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब सीधा तो नहीं दिया लेकिन उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी में पीडीए के लोग हैं वह सब छोड़ना चाहते हैं दुखी हैं अपमानित हो रहे