पटियाली: कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम और एसपी ने कादरगंज गंगा घाट का किया निरीक्षण, जारी किए दिशा-निर्देश
जिलाधिकारी मेधा रूपम और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के द्वारा कावड़ यात्रा को लेकर सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के कादरगंज गंगा घाट और मुख्य मार्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी तैयारियों को पूरा करने के दिशा निर्देश दिए गए। इसके साथ साथ संभावित बाढ को लेकर बनाई गई बाढ़ चौकी का भी डीएम एसपी ने निरीक्षण किया।