कर्वी: पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सम्बन्धित को दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर लोगों समस्याओं से निजात दिलाए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में आज सोमवार की सुबह 11 बजे जन सुनवाई की गई है। जिसमें आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित थाना चौकी प्रभारी को निस्तारण के निर्देश दिए गए है। इस दौरान अन्य अधिकारी और आस पास क्षेत्र के आए फरियादी मौजूद रहे।