कर्वी: जिले में बाढ़ के मद्देनजर श्रद्धालुओं के लिए अधिकांश धार्मिक स्थलों को किया गया बंद
चित्रकूट जिले में एक तरफ यमुना नदी ,तो दूसरी तरफ मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ रहा है । बाढ़ की आहट के चलते श्रद्धालुओं के लिए कई धार्मिक स्थलों का रास्ता रोका गया है । सुरक्षा की दृष्टि से एहतियातन प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया है । मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है ।