कर्वी: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सरधुवा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा आज रविवार की दोपहर 1 बजे सरधुवा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया है। सरधुवा में 45 घरों के लगभग 130 लोग प्रभावित हुए हैं। जिनको कंपोजिट विद्यालय में आश्रय दिया गया है।डीएम ने अधिकारियों को प्रभावित गांवों में अस्थाई कैंप लगाकर आवश्यक सुविधाएं पहुंचने के निर्देश दिए है।