शिवपुरी नगर: बरौदी में 13 वर्षीय नाबालिग लापता, पड़ोस में खाना बनाने गई थी, पिता ने कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बरौदी के रहने वाले पिता ने जानकारी देते हुए बताया की बीते रोज पूर्व उसकी 13 साल की नाबालिक बेटी पड़ोस में खाना बनाने गई हुई थी। जहां से वह लापता हो गई। वही उन्हें पड़ोस के रहने वालों पर शक है। जिसकी शिकायत उसने आज रविवार की सुबह 11 बजे कोतवाली थाने में करते हुए बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है।