#विश्व_पर्यावरण_दिवस से #अंतर्राष्ट्रीय_योग_दिवस तक आयोजित विशेष अभियान के अंतर्गत पिछोर जनपद पंचायत में 16 से 18 जून तक आयोजित तीन दिवसीय #जनकल्याण_शिविर का समापन क्षेत्रीय विधायक श्री प्रीतम सिंह लोधी के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
शिविर में आमजन की समस्याओं का निराकरण किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता और महिलाओं के लिए कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
साथ ही, विधायक श्री प्रीतम लोधी द्वारा केंद्र सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधा पात्र हितग्राहियों को प्रदान किया गया।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#shivpuri
98 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026