मैनपुरी: भोगांव के देवीपुर नहर पुल के पास शिक्षक की गोली मारकर की गई हत्या, परिजनों ने गांव के ही लोगों पर हत्या का लगाया आरोप
देवीपुर नहर पुल के पास हरगनपुर निवासी शिक्षक हेमसिंह पुत्र पृथ्वी सिंह की बृहस्पतिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगो पर पैसे के लेन देन को लेकर विवाद के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक शिक्षक के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।