मैनपुरी: करहल क्षेत्र में युवक का संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, परिजनों ने गांव के चार लोगों पर हत्या का लगाया आरोप
करहल क्षेत्र के अल्लीपुर निवासी विवेक पुत्र रघुवीर सिंह का बुधवार की रात्रि 11 बजे कुर्रा रोड टिंचू की पुलिया के पास शव संदिग्ध परिस्थिति में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का गुरुवार पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने गांव के चार लोगों पर घर से बुलाकर हत्या का आरोप लगाया है। वही परिजनों ने थाने में की शिकायत।