जशपुर: गोवर्धन पूजा पर CM विष्णुदेव साय ने गौमाता की पूजा-अर्चना की, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
जशपुर के बगिया स्थित कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौमाता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति संरक्षण, गौसेवा और पर्यावरण संतुलन का संदेश देती है।