निवास: मंडला जिले के निवास में अंधी हत्या की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने पति और पुत्र को किया गिरफ्तार
Niwas, Mandla | Apr 18, 2026 मंडला जिले के निवास थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है… इस वारदात में मृतिका के पति और पुत्र ही आरोपी निकले घटना ग्राम घुरनेर की है… जहां 17 अप्रैल को एक महिला का शव उसके घर में संदिग्ध हालत में मिला था… सूचना मिलते ही निवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।