देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को देवास पुलिस ने एक ही दिन में दूसरा शॉर्ट एनकाउंटर किया। आईसर वाहन चालक गजेंद्र रावत उर्फ अक्कू के बाद अब दूसरे आरोपी धीरज को भी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगी है।
पुलिस के अनुसार, अलीराजपुर से आरोपी धीरज पिता नीतू मंडलोई को देवास लाया जा रहा था। इसी दौरान BNP थाना क्षेत्र में आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया और पुलिसकर्मी से हथियार छीनकर हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें धीरज के दाहिने पैर में गोली लगी।
इससे पहले राजोदा-बरोठा मार्ग पर मुख्य आरोपी गजेंद्र उर्फ अक्कू ने भी पुलिस अभिरक्षा से भागने और पुलिस टीम पर फायरिंग करने का प्रयास किया था। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी थी।
दोनों घायल आरोपियों को जिला अस्पताल देवास लाया गया, जहां से एक आरोपी को इंदौर रेफर किया गया है, जबकि दूसरे का उपचार देवास में जारी है।
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnewsupdate