टांटोटी: टांटोटी में झोपड़ी खाली न करने पर हमला, बेटे के सिर पर सरिये से वार, तीन नामजद व अन्य के खिलाफ सराना थाने में मामला दर्ज
Tantoli, Ajmer | Jul 8, 2026 सराना थाना क्षेत्र के टांटोटी गांव में झोपड़ी खाली कराने को लेकर मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है।बुधवार दोपहर 2 बजे पीड़िता की रिपोर्ट पर सराना थाना पुलिस ने तीन नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।