बहादुरपुर: घाटबमुरिया में मूर्ति तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार, बहादुरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
बहादुरपुर थाना क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने शनिवार को दोपहर लगभग 12:30 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि मामला ग्राम घाटबमुरिया के महामाई मंदिर से जुड़ा है, जहां आरोपी भीमराज अहिरवार पर मंदिर में स्थापित मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने का आरोप है।