डुमरांव और रघुनाथपुर के बीच चलती ट्रेन में शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का रेल पुलिस ने मंगलवार की सुबह 8 बजे भंडाफोड़ किया है। एसी कोच को सुरक्षित ठिकाना बनाकर यूपी से बिहार शराब पहुंचाने के खेल में संलिप्त कोच अटेंडेंट समेत चार तस्करों का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मंगलवार की सुबह चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।