देवघर: देवघर में ₹5.60 लाख की लूट का चौंकाने वाला खुलासा, कपड़ा व्यवसायी की कहानी निकली झूठी
कपड़ा व्यवसायी की कहानी निकली पूरी तरह झूठी! नवाडीह निवासी राजेंद्र मंडल ने कर्जदारों (महाजनों) के ₹20 लाख से अधिक के भारी दबाव और बैंक तकादे से बचने के लिए, घोरपरा जंगल में खुद के साथ लूट की मनगढ़ंत साज़िश रची थी. पर पुलिस की सूझबूझ से सच सामने आ गया! पूछताछ में व्यवसायी ने अपनी गलती मानकर माफी मांग ली है ।